फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ख्योड़ मेला खत्म विवाद जारी, अब निमंत्रण न मिलने पर भड़के कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ख्योड़ मेले का समापन होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन और नाचन से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश चौहान ने ख्योड़ मेले में अपनी अनदेखी को लेकर प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने पूर्व के विस चुनावों में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, उसको ख्योड़ मेले में कोई निमंत्रण नहीं दिया गया जबकि दूसरे नेताओं को प्रशासन ने मेले में बुलाकर अपनी नालायकी का परिचय दिया है।
विज्ञापन

नरेश चौहान ने कहा कि मेला कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार गोहर बनाए गए थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को दरकिनार कर अन्य नेताओं को मेले में निमंत्रण देकर पक्षपात किया गया है। ख्योड़ नलवाड़ मेला शुरू होने से पहले ही विवादों में रहा था। पहले बासा पंचायत के उपप्रधान ने मेले में अनियमितता को लेकर आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में अपनी ही पंचायत के प्रधान का नाम लिखकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया। इसके बाद विधायक विनोद ने मेले में अनदेखी के आरोप लगाए। अब कांग्रेस के एक अलग गुट के नेता ने मेला खत्म होने के बाद अपनी अनदेखी पर प्रशासन के ऊपर भड़ास निकाल दी है। उधर, ख्योड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष और तहसीलदार मित्र देव ने कहा कि प्रशासन ने देखरेख की है, जबकि पंचायत ने निमंत्रण दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें