फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मलबे से कभी भी धंस सकता है खुड्डी नाला पुल, हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 09 Sep 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी तरह से मलबे में दब चुके हैं दोनों किनारे, बारिश होने से पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी
विज्ञापन

खुड्डी नाले के ऊपर से किया गया है मंडी-मनाली फोरलेन पर बने फ्लाई ओवर पुल का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-मनाली वाया पंडोह हाईवे पर खुड्डी नाला पुल भारी भरकम मलबे में दबा हुआ है। फोरलेन बनने के बाद इस पुल का अस्तित्व कभी भी खत्म हो सकता है। नाले में पुल के दोनों किनारे मलबे में दब गए हैं। बारिश में नाले का पानी और मलबा पुल के ऊपर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

मंडी-मनाली फोरलेन पर ऊंचाई में बने फ्लाई ओवर पुल का निर्माण खुड्डी नाले के ऊपर से किया गया है। फोरलेन निर्माण के बाद नेशनल हाईवे पर बने इस पुल को एनएचएआई ने भी अनदेखा किया हुआ है। यहां फोरलेन का कार्य एफकॉन कंपनी देख रही है, जिसने पुल के साथ अपना ब्रेर्क्सज प्लांट स्थापित किया है। इस प्लांट से निकलने वाला मलबा भी पुल के ऊपर फेंका जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुल के अस्तित्व को लेकर आवाज बुलंद की है। स्थानीय युवा संजीव, पंकज, दलीप, सोहन सिंह, बलदेव, राम कृष्ण, हरी सिंह आदि का कहना है कि पुल के ऊपर से वाहन गुजरते हैं। भारी भरकम मलबा होने के चलते पुल के पानी की निकासी न होने से यहां कभी भी तबाही मच सकती है। एफकॉन कंपनी भी पुल के मलबे को हटाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने खुड्डी नाला पुल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मलबे के कारण पुल का अस्तित्व खत्म होता नजर आ रहा है। उन्होंने उपायुक्त मंडी से पुल के मलबे को हटाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए एफकॉन कंपनी को निर्देश देने की भी जिला प्रशासन से मांग की है। कहा कि पुल के निर्माण के लिए नेशनल हाईवे ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। पुराने नेशनल हाईवे पर बने पुल और नालियां देखरेख के अभाव में खंडहर हो रही है। बारिश के पानी से किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। उपायुक्त मंडी इन सरकारी संपत्तियों को बचाने के लिए आदेश जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें