नलवाड़ बरच्छवाड़ मेला में फेशन शो में भाग लेते हए प्रतिभागी। स्रोत कमेटी
बरच्छवाड़ मेले में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। बरच्छवाड़ मेले में सोमवार को 5 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 18 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना गुलेरिया रहीं।
फैशन शो तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में प्रतिभागियों ने आकर्षक अंदाज में मॉडलिंग प्रस्तुत की। दूसरे में नृत्य, अभिनय, गायन आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन स्मृति ठाकुर, कल्पना वर्मा और रमा सकलानी ने किया। लड़कियों के वर्ग में काव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रीवा प्रथम रनर-अप और आदृति गुप्ता दूसरी रनर-अप रहीं। लड़कों के वर्ग में विहान राणा विजेता रहे। युवराज ने प्रथम रनर-अप और यशकश रणौत ने द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सात अन्य प्रतिभागियों ने नृत्य और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
नलवाड़ बरच्छवाड़ मेला में फेशन शो में भाग लेते हए प्रतिभागी। स्रोत कमेटी