सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के तीन विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं भारत के अंडर-17 और अंडर-19 कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या अनीता आजाद ने बताया कि बालिका बास्केटबाल की दो छात्राएं दिव्यांशी और काव्या जबकि एक छात्र दिव्यांश भारतीय कैंप के लिए चयनित हुए। बास्केटबाल कोच राकेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के इंदौर और झारखंड के रांची में आयोजित होने वाले कैंप में भागीदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद