रामपाल से मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर। (सौजन्य: Spiritual Leader Saint Rampal J
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर राजनीति से सन्यास लेकर रामपाल की शरण में चले गए हैं। रामपाल के आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कौल सिंह ठाकुर के उनसे मिलने और वार्तालाप का पूरा वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कौल सिंह ठाकुर अपनी धर्मपत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ रामपाल की शरण में पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामपाल की चप्पलों के आगे नतमस्तक होकर माथा टेका और रामपाल के चरणों में भी दंडवत प्रणाम किया।
उन्होंने रामपाल को बताया कि वे हिमाचल में 8 बार एमएलए, 4 बार मंत्री, 1 बार विधानसभा अध्यक्ष और 2 बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब राजनीति से सन्यास लेकर उनकी शरण में आ गए हैं। उन्होंने हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपनी नजदीकियों का जिक्र भी किया। साथ ही उन्होंने रामपाल को हर वर्ष दो महीने, मई और जून में हिमाचल का प्रवास करने का निमंत्रण भी दिया। कौल सिंह ने रामपाल को हिमाचली टोपी पहनाई जबकि उनकी धर्मपत्नी ने हिमाचल के आग्रेनिक फल भेंट किए। कौल सिंह ठाकुर ने अपनी पत्नी को ठीक करने की गुहार भी रामपाल से लगाई।