फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कटेरु-पौड़ाकोठी मार्ग किया जा रहा चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पंचायतों की हजारों की आबादी का सुगम होगा सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की 12 किलोमीटर लंबी कटेरु-पौड़ाकोठी सड़क को चौड़ा करने के साथ ही आजकल टारिंग का कार्य किया जा रहा है। 1.65 करोड़ रुपये सड़क के सुधारीकरण पर खर्च किए जा रहे हैं। इससे सुंदरनगर की तीन पंचायतों और नाचन की एक पंचायत के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। नाचन के कटेरु को सुंदरनगर के बटवाड़ा से जोड़ने वाली इस सड़क के तैयार होने से फंगवास, पौड़ाकोठी, सेगल और द्रुमट बैहली जैसी दूरस्थ पंचायतों के लोगों को भी सीधे तौर पर लाभ होगा। करीब 11 साल बाद यह सड़क पक्की होने जा रही है। 2023 और 2025 की बरसात के बाद यह सड़क कई जगह से इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि कई दिनों तक पौड़ाकोठी बस भी नहीं पहुंची थी। इस सड़क में कई जगह डंगे लगाए जाने हैं। सड़क चौड़ी और पक्की होने के बाद सफर भी सुगम हो जाएगा।
हालांकि, ईरान-इस्राइल युद्ध के बाद तारकोल के दाम बढ़ने से सुंदरनगर की कई संपर्क सड़कों की टारिंग लटक सकती है लेकिन कटेरु-पौड़ाकोठी मार्ग का कायाकल्प जारी है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी व्यवस्था पहले से ही कर रखी थी। हालांकि, सुंदरनगर के लिंक रोड और मुख्य सड़कों पर तारकोल महंगा होने से टारिंग का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के चौड़ीकरण के साथ टारिंग का कार्य किया जा रहा है। कुछ सड़कों पर तारकोल महंगा होने की वजह से फिलहाल टारिंग रोक दी गई है। -रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें