फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कशिश बनी मिस सीएससीए, कुसुम को बेस्ट ड्रेस का खिताब

विज्ञापन
मंडी कॉलेज में सीएससीए के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
मंडी कॉलेज के सीएससीए के कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के हॉल में शनिवार को सीएससीए के लिए सांस्कृतिक उत्सव प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें महाविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, मॉडलिंग और स्किट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मॉडलिंग प्रतियोगिता में कशिश को मिस सीएससीए चुना गया। जबकि लता रनर अप और अंशिता उप रनर अप रहीं। कुसुम को बेस्ट ड्रेस तथा बेस्ट कैटवॉक का पुरस्कार को मिला। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में डिम्पल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दीया ग्रुप दूसरे और लता ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अर्ध-शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में ईशा कुमारी पहले, माही दूसरे और निकिता तीसरे स्थान पर रहीं। बॉलीवुड नृत्य में आदित्य पहले, श्वेता ने दूसरे और दामेश्वरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोलो लोक नृत्य में खुशबू कुमारी ने पहला, सानिया ने दूसरा और खिला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लोक गीत प्रतियोगिता में बनीता ठाकुर पहले, विजय कुमार दूसरे और विपाशा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बॉलीवुड गीत में एकता ने पहला, शिवम ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, सीएससीए कन्वीनर डॉ. हरीश, डॉ. संतोष कुमार सांवरिया, प्रदीप कुमार, चमन लाल, सुनील सेन, अरविंद कुमार, ज्योतना, अंजुबाला, अनुपमा शर्मा, व अन्य मौजूद रहे।

मंडी कॉलेज में सीएससीए के सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें