सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल स्तरीय रेडक्राॅस मेले में मंगलवार सुबह नशा मुक्त सुंदरनगर, स्वस्थ सुंदरनगर थीम पर मैराथन का आयोजन किया गया। कन्या स्कूल से शुरू हुई मैराथन बीएसएल परियोजना कंट्रोल गेट तक आयोजित की गई। इसमें करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ सुबह 7 बजे रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम अमर नेगी ने हरी झंडी दिखाकर किया।
मैराथन 5 श्रेणियों में आयोजित की गई। अंडर-15 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर कार्तिक पटयाल, दूसरे स्थान पर दिव्यांश, अंडर-40 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर विनय, दूसरे स्थान पर अंकित तथा तीसरे स्थान पर सूर्यांश रहे। 41-60 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर अमर सिंह, दूसरे स्थान पर ओम प्रकाश और तीसरे स्थान पर ओम प्रकाश ठाकुर रहे। वरिष्ठ वर्ग 61-70 आयु वर्ग में दीनानाथ प्रथम, सुरेंद्र शर्मा दूसरे तथा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में परमा राम चौधरी विजयी रहे। मुख्यातिथि अमर नेगी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संवाद