फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल को 300 एमए एक्सरे मशीन की सौगात

विज्ञापन
करसोग अस्पताल में पहुंची नई एक्स-रे मशीन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। सिविल अस्पताल करसोग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने नई 300 एमए एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई है। इस मशीन से अब उपमंडल के मरीजों को एक्सरे संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल की पुरानी एक्सरे मशीन कुछ माह से खराब चल रही थी। तकनीकी जांच के बाद इंजीनियरों ने बताया था कि मशीन की मरम्मत नहीं हो सकती। इसके बाद अस्पताल में केवल 100 एमए की पोर्टेबल मशीन से काम चलाया जा रहा था। करसोग अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 70 से 80 एक्सरे किए जाते हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि अस्पताल में अब नई 300 एमए एक्सरे मशीन के आने से न केवल मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिलेगी बल्कि उन्हें निजी केंद्रों में जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इस मशीन की उपलब्धता से करसोग कस्बे के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें