मंडी के सेरी चानणी में भूख हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के पदा्धिकारी मांगों को लेक
मंडी। आपदा प्रभावितों की मदद और विधायकों की मौज के विरोध में सेरी चानणी मंडी में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के पदाधिकारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों को विधायक आवास के 100 करोड़ रुपये बांटे जाएं।
प्रदेश में आई त्रासदी के बीच आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए अनोखा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के साथ युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली जॉब ट्रेनी भर्ती, अन्य मित्र भर्ती का विरोध किया गया। शनिवार को मंडी शहर में रैली निकाली जाएगी। संवाद