फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सब कुछ खोने के बाद भी कमला के हौसले बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र की बूंग रैलचौक की आपदा प्रभावित कमला देवी पर भारी बारिश ने कहर बरपाया है। घर और गाड़ी बह जाने से अब परिवार के पास न अपना घर है और न ही आजीविका का साधन। प्रकृति के कहर के बाद भी कमला देवी ने हार नहीं मानी है। आपदा राहत वितरण समारोह में पहुंची कमला ने बताया कि वह मेहनत कर फिर से न केवल घर बनाएंगी बल्कि पहले की तरह जिंदगी को पटरी पर भी लाएंगी। प्रदेश सरकार से मिलने वाली राहत भी उनके मजबूत इरादों को बल देगी।
विज्ञापन

बूंग गांव की रहने वाली कमला देवी ने बताया कि आपदा में उनका 47 साल पुराना घर बहा है। एक बेटा है। बेटा गाड़ी चला कर परिवार का गुजारा कर रहा था। बरसात में गाड़ी बह गई। 30 जून की रात करीब 10 बजे वह अपने घर के अंदर से खड्ड में पानी के तेज बहाव को देख रहे थे। इस दौरान अचानक बिजली बंद हो गई। इसी दौरान पानी के तेज बहाव ने उनके घर को चपेट में ले लिया। किसी तरह छोटे बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल कर जान बची। देखते ही देखते उनका घर ताश के पतों की तरह बिखर कर पानी में बह गया।
फिलहाल दूसरों के घर में रहने को मजबूर कमला देवी ने बताया कि घर तो वह मेहनत कर बना लेंगे, लेकिन अब सुरक्षित स्थान नजर नहीं आ रहा है। गांव में बरसात ने जो कहर बरपाया है उसको देखते हुए अब किसी सुरक्षित स्थान की तलाश कर ही सपनों का महल बनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें