जोगिंद्रनगर की राजकीय पाठशाला हराबाग में आयोजित किशोरी मेले में प्रतिभागियों को जानकारी देता
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग में एक दिवसीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। स्लोगन में काजल प्रथम, कृतिका द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय रहीं। पेंटिंग में लक्ष्मी प्रथम, पलक द्वितीय और कशिश तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में भारती प्रथम, स्नेहा द्वितीय तथा कुसुम तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सूरत राम ने की। उन्होंने किशोरियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण बचाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया। खंड समन्वयक सुनील कुमार ने पीसीपी एवं डीटी अधिनियम 1994, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, शगुन योजना तथा कन्यादान योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी भागमल, वृत्त पर्यवेक्षक रोशन लाल, अध्यापिकाएं कविता, पंकज आदि मौजूद रहे। संवाद