फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में जूनियर बनांदर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनांदर मेले के दूसरे दिन उमड़ी भीड़
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लड़भड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के बनांदर में चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेले के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया।
मेले में आयोजित वॉलीबाल, कबड्डी, ग्रामीण महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं और बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इन आयोजनों से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और नन्हे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का एक बेहतरीन मंच मिला। खेलकूद के तहत हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में जूनियर बनांदर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि गोलवां की टीम उपविजेता (रनर-अप) रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मेला मैदान पहुंचने पर मेला कमेटी के प्रधान अनित ठाकुर और लोगों ने मुख्यातिथि का फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। मेला कमेटी के सदस्यों ने मुख्यातिथि को पारंपरिक टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मेले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लडभड़ोल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें