फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएस का गठन न होने से लटकी 95 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति

Thu, 19 Jan 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/सरकाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक की रोगी कल्याण समिति का गठन न होने के कारण 95 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति लटक गई है। प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य विभाग ने 540 स्टाफ नर्सों को नियुक्त किया है। सभी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चयनित स्टाफ नर्सों को तैनात कर दिया है। लेकिन, लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अभी तक 95 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति नहीं दी गई है। इसके कारण चयनित स्टाफ नर्सों में रोष है।
विज्ञापन


चयनित स्टाफ नर्सों कविता कुमार, मीनाक्षी, आशा, सोनम कुमारी, ममता देवी, शिवानी, विजय कुमारी, सुमना, नीतू और सीमा देवी ने बताया कि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों को ज्वाइनिंग दे दी है। लेकिन, मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 95 स्टाफ नर्सों को नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि चयन के 15 दिनों में उन्हें ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने का कहा था। लेकिन, अभी तक कोई नियुक्ति नहीं दी गई है। चयनित स्टाफ नर्सों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से जल्द ज्वाइनिंग देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों में अगर उन्हें नियुक्ति नहीं दी जाती है तो उनका प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार के मुखिया और स्वास्थ्य मंत्री से मिलेगा।

उधर, लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि रोगी कल्याण समिति का गठन न होने के कारण स्टाफ नर्सों की ज्वाइनिंग नहीं हो पाई है। आरकेएस गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जा रही है। इसके बाद चयनित स्टाफ नर्सों को ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें