फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जॉनी वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच नियुक्त

Mon, 21 Oct 2024 06:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जॉनी चौधरी।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अल्बानिया में 21 से 27 अक्तूबर तक होने वाली अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप के लिए सुंदरनगर के जॉनी चौधरी को भारतीय रेसलिंग टीम का कोच नियुक्त किया गया है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान और परशुराम पुरस्कार विजेता जॉनी चौधरी वर्तमान में साई में रेसलिंग कोच के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वह न केवल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, बल्कि एक कुशल कोच के रूप में भी कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके छोटे भाई आशीष चौधरी टोक्यो ओलंपिक में भारतीय बॉक्सिंग टीम के सदस्य थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। जॉनी चौधरी ने बताया कि अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप में भारत के 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम गर्व से ऊंचा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें