फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जाॅनी और ऋषव ने नचाए दर्शक

विज्ञापन
पधर के हरड़गलू मेले की सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर लोक कलाकार जाॅनी ठाकुर और शिमला जिले के कलाकार ऋषव के नाम रही। दोनों ही कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पधर मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पवन कुमार यादव ने सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान पमिंद्रा भाटिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

जाॅनी ठाकुर ने सरस्वती वंदना के साथ संध्या का आगाज किया। माही वे मोहब्बतां सचियां ने, बाहों में चले आओ हमसे सनम क्या परदा, लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला, आजा ड्राइवरा, पापिया तू बड़ा लशटा, मत छेड़ सांवरिया पाप लगे, नाटी रा चश्का बुरा, शान ए नाटी हिंदी पहाड़ी नगमे गाकर दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
ऋषव ने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, तेरे बिन नहीं जीणा मर जाणा ढोलणा, सावन में लग गई आग, तारे गिन गिन याद च तेरी मैं ता जागां राता नू, दिल चोरी साडा हो गया...गीत गाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकारों अक्षय कुमार, संजय कुमार, पलक, रिया, अनन्या ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिव कुमार, हरीश कुमार बनेर, चेली पंचायत की प्रधान चंपा ठाकुर, पूर्व उप प्रधान हरदेव सिंह ठाकुर, अनिल अरोड़ा, ज्योति प्रकाश शर्मा आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें