थुनाग (मंडी)। जंजैहली स्थित सीबीएसई स्कूल में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई। जोगिंद्रनगर जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। वॉलीबाल के फाइनल में धर्मपुर ने सराज को हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबयाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कबड्डी के फाइनल में जोगिंद्रनगर ने सदर जोन को हराया, जबकि खो-खो में जोगिंद्रनगर ने सुंदरनगर को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में मंडी जिले के 18 जोन से 640 खिलाड़ियों और 150 प्रभारियों ने भाग लिया। इनमें सराज, बल्ह, गोहर, सुंदरनगर, जैदेवी, सदर, धर्मपुर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर और पधर समेत अन्य जोन शामिल रहे। प्रधानाचार्य हिम सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।