फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आईटीआई महिला वर्ग खेलों की मेजबानी करेगा जोगिंद्रनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई महिला वर्ग की जिला स्तरीय खेलों की मेजबानी जोगिंद्रनगर आईटीआई को मिली है। 30 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित होने वाली महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज जोगिंद्रनगर के डोहग स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगा।
विज्ञापन

इसमें जिले की लगभग 15 से अधिक आईटीआई की 400 महिला खिलाड़ी दमखम दिखाएंगी। वुशू प्रतियोगिता जिला स्तरीय खेलों की मुख्य आकर्षण होगी। बैडमिंटन, वॉलीबाल, कबड्डी खेलों में भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी। इनमें समूह गान, सोलो सांग, नाटक और हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। चार दिवसीय आईटीआई की जिला स्तरीय खेलों का शुभारंभ कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर करेंगे।
उधर, आईटीआई जोगिंद्रनगर की प्राचार्य नवीन कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय महिला वर्ग की खेलों में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन के अलावा शौचालय जैसी सुविधाओं को भी चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच और खेल मैदान भी आईटीआई प्रबंधन ने तैयार कर रखे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें