जिला स्तरीय ऐथलैटिक खेल में विजेता रहे कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
- फोटो : बिजली जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में बोलते पावर ग्रिड कारपोरेशन के अध्यक्ष रामनरेश तिवारी। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पड्डल मैदान मंडी में हुई जिला स्तरीय एथलेटिक खेलों में जोगिंद्रनगर कन्या स्कूल की खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, आठ रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। कल्पना ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
कशिश ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, तमन्ना ने 1000 मीटर में स्वर्ण, तनु ने ऊंची कूद में स्वर्ण, मन्नत ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और ऊंची कूद में रजत पदक जीता। अक्षरा ने शाटपुट में स्वर्ण और जेवलिन थ्रो में रजत पदक, आशिता ने लंबी कूद में स्वर्ण, श्रेया ने बैक थ्रो में स्वर्ण, कृतिका ने 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। इसके अलावा स्मृति ने 600 मीटर दौड़ में रजत, स्वाति ने शाटपुट और डिस्कस थ्रो में रजत, इशिता ने रजत, शगुन ने कांस्य, निहारिका ने ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद