फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन साल बाद बहाल हुई जोगिंद्रनगर-पठानकोट नैरोगेज रेल सेवा फिर ठप

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह पहुंची रेल गाडी। संवाद
विज्ञापन
भूस्खलन की आशंका को देखते हुए रेल गाड़ियों का संचालन रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ऐतिहासिक जोगिंद्रनगर-पठानकोट नैरोगेज रेललाइन पर करीब तीन साल बाद बहाल हुई रेल सेवाएं फिर बंद हो गई हैं। जम्मू रेलवे मंडल ने मानसून के दौरान भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला और पठानकोट तक चलने वाली सभी रेल गाड़ियों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया है।
रेल सेवा बंद होने से रोजाना सस्ते और सुविधाजनक सफर का लाभ लेने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। करीब 164 किलोमीटर लंबी इस रेललाइन पर तीन साल के लंबे अंतराल के बाद दो जून से दोबारा रेल संचालन शुरू किया गया था। जोगिंद्रनगर से बैजनाथ-पपरोला के लिए प्रतिदिन एक और पठानकोट के लिए तीन रेल गाड़ियां चलाई जा रही थीं। बहाली के बाद इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे थे, लेकिन महज एक माह 19 दिन बाद ही रेलवे ने सभी सेवाओं पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार, पंकज, हरीश, लता देवी और साहिल ने बताया कि जुलाई में अब तक रेललाइन पर न तो कोई बड़ा भूस्खलन हुआ है और न ही बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। इसके बावजूद रेल संचालन बंद किए जाने से यात्रियों में नाराजगी है। मंगलवार सुबह जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को उस समय निराशा हुई, जब बैजनाथ-पपरोला के लिए निर्धारित ट्रेन नहीं चली। स्थानीय लोगों ने सांसद अनुराग शर्मा से मामले में हस्तक्षेप कर रेलवे अधिकारियों से जवाब मांगने की अपील की है।
विज्ञापन

मानसून के चलते एहतियातन रोका संचालन
जम्मू रेलवे मंडल के मंडल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान रेललाइन पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एहतियातन ट्रेनों का संचालन रोका गया है। मौसम सामान्य होते ही सेवाएं दोबारा बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें