फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 50 प्रतिशत से कम सीटें भरने वाले पीजी कोर्स को एसपीयू करेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संकट में फंसे कोर्सों को बचाने के लिए विश्वविद्यालय ने 14 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की तिथि
विज्ञापन

एनवायर्नमेंटल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में दाखिले की आखिरी रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद ने निर्णय लिया है कि ऐसे पाठ्यक्रम, जिनमें 50 प्रतिशत से कम सीटें भरती हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। नए नियमों के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में केवल उन्हीं स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों को जारी रखा जाएगा, जिनमें भरी गई सीटों की संख्या सब्सिडी वाली कुल सीटों से 50 प्रतिशत से अधिक होगी। यदि किसी कोर्स में निर्धारित सीटों के मुकाबले आधे से कम प्रवेश होते हैं तो उसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस निर्णय के बाद कम दाखिले वाले कोर्सों पर बंद होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में संबंधित विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए जल्द आवेदन करना आवश्यक हो गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, ताकि रिक्त सीटों को भरा जा सके। शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए मेरिट आधारित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब छात्र 14 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके बाद 15 जुलाई को दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने का अंतिम अवसर माना जा रहा है। विश्वविद्यालय ने यह तिथि विस्तार तीन प्रमुख मेरिट-आधारित पीजी कार्यक्रमों के लिए किया है, जिनमें पर्यावरण विज्ञान, लोक प्रशासन और औद्योगिक रसायन विज्ञान शामिल हैं। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। छात्र प्रवेश से जुड़ी अधिक जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें