फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मार्चपास्ट में अव्वल रहा जोगिंद्रनगर आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में 18वीं जिलास्तरीय पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पड्डल मैदान में हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सुंदरनगर के निदेशक अक्षय सूद उपस्थित रहे। उन्होंने मार्चपास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविंद्र बन्याल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में 25 संस्थानों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें आईटीआई के 601 खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेलकूद 26 अप्रैल तक चलेगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रशिक्षुओं के लिए पढ़ाई के साथ मानसिक विकास और शारीरिक विकास के लिए खेलना महत्वपूर्ण है। आज की पीढ़ी नशे से दूर होकर खेलों की तरफ ध्यान दें। इसी को देखते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
मार्चपास्ट में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर प्रथम, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी द्वितीय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चच्योट तृतीय स्थान पर रहा। एनआर मेमोरियल निजी आईटीआई और एचसीआरडी धर्मपुर निजी आईटीआई के बीच कबड्डी का मैच हुआ। इसमें एचसीआरडी धर्मपुर ने दो अंकों से मैच जीत लिया। दूसरा मैच आईटीआई चच्योट और आईटीआई लडभडोल के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई चच्योट ने दो अंकों से इस मैच में जीत हासिल की। तीसरा मैच में कोटली ने 39-07 अंकों से छतरी को हराया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच नंदिनी आईटीआई और पधर के बीच हुआ। इसमें पधर ने जीत हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें