फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज को मिली बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा

Thu, 24 Oct 2024 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
10.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ है सभागार, सीएम ने किया था लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर को बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा मिल गई है। लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सभागार का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने हाल में किया है।
कॉलेज को इस बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा मिलने से संस्थान को कई तरह की गतिविधियों के संचालन में लाभ मिलेगा। इस बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा प्राप्त होने से कॉलेज विद्यार्थियों को परीक्षा देने सहित अन्य विभिन्न तरह की गतिविधियों के आयोजन का लाभ मिलेगा। इस सभागार में एक साथ जहां लगभग 600 विद्यार्थियों को परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी तो वहीं खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए एक बेहतरीन स्थान भी प्राप्त हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि मौसम खराब होने की स्थिति में जहां कॉलेज को अपनी विभिन्न गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा तो वहीं विभिन्न परीक्षाओं के आयोजन के लिए एक बेहतरीन स्थान की सुविधा भी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में कॉलेज प्रशासन को विभिन्न परीक्षाओं के संचालन के लिए विभिन्न क्लासरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे जहां दूसरे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। वहीं विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों के आयोजन को लेकर भी इन्हीं क्लासरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन अब कॉलेज को बहुउद्देशीय सभागार की सुविधा प्राप्त हो जाने से कॉलेज प्रशासन सहित शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें