फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर कॉलेज में शिक्षकों के पद रिक्त होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में गणित, कैमिस्ट्री, फिजिक्स समेत 10 प्राध्यापकों के पद खाली होने से शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 1700 विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। उपमंडल के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, बॉटनी, लोक प्रशासन, यहां तक कि संस्कृत विषय के प्राध्यापक भी नहीं हैं। ऐसे में यहां पर दाखिला ले चुके सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

करीब 31 साल पुराने महाविद्यालय में शिक्षा विभाग ने 59 पद शिक्षकों के सृजित कर रखे हैं। इनमें 37 पदों पर टीचिंग फैकल्टी जबकि 22 पद नॉन टीचिंग स्टाफ के आरक्षित कर रखे हैं। कुछ विषयों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पीटीए के आधार पर अध्यापक नियुक्त किए गए हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपक मोहन शर्मा ने कहा कि स्थानीय महाविद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के लिए महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य ने शिक्षा विभाग से पत्राचार किया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए वैकल्पिक शिक्षकों के आधार पर पाठ्यक्रम को पूरा करने में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें