फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला कबड्डी में जोगिंद्रनगर कॉलेज ने बलद्वाड़ा को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू, 15 टीमें ले रही हैं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। अंतरमहाविद्यालय महिला कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी में जोगिंद्रनगर कॉलेज ने बल्द्वाड़ा कॉलेज को 34 अंकों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, हैंडबॉल में कुल्लू और मंडी कॉलेज की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण की ओर कदम बढ़ाए।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत गायत्री कॉलेज कांगू के सौजन्य से शुक्रवार को सुंदरनगर में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक पंकज सोनी ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला कबड्डी की 11 और हैंडबॉल की चार टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन कबड्डी के मुकाबलों में जोगिंद्रनगर कॉलेज ने बलद्वाड़ा कॉलेज को 34 अंकों से हराया। जबकि संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की टीम को पराजित किया। हैंडबॉल में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने एमएलएसएम कॉलेज को और राजकीय महाविद्यालय मंडी ने सरकाघाट कॉलेज को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें