फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर को लावारिस नहीं छोड़ सकते : जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। प्रदेश कांग्रेस महासचिव जीवन ठाकुर ने जोगिंद्रनगर विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरी सरकार नहीं है, कहकर जोगिंद्रनगर को लावारिस नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने गए प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सरकार किसी भी दल की हो, जनता के प्रति रहती है।
विज्ञापन

लडभड़ोल में पत्रकारों से बातचीत में जीवन ठाकुर ने कहा कि 15 दिन विदेश और 15 दिन क्षेत्र में रहकर जनता की सेवा नहीं की जा सकती। इसके लिए विधायक को 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिक्कतों के बाद अब विधायक निधि नियमित रूप से मिल रही है। विधायक को अपने 10 साल के कार्यकाल में मिली विधायक निधि और उसके खर्च का श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विधायक को प्रदेश सरकार से कोई समस्या है तो वह राज्यपाल के समक्ष धरना क्यों नहीं देते। चुनाव के दौरान अपने संसाधनों से क्षेत्र के विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाले विधायक अब जनता को बेसहारा नहीं छोड़ सकते।
विज्ञापन

जीवन ठाकुर ने कहा कि विधायक न होने के बावजूद वह क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने जान्हो और सिमस सड़क का कार्य करवाने की बात कही। साथ ही सिमस माता मंदिर में विश्राम गृह बनाने और कुड महादेव, सिमस, अखिलेश्वर तथा त्रिवेणी महादेव को रिंग रोड से जोड़ने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें