फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रंग-बिरंगी रोशनी वाले फव्वारों से निखरेगी जोगिंद्रनगर की सुंदरता

विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर में हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को उकेरने के लिए तैयार किया गया मॉडल। संवाद
विज्ञापन
पार्कों की दीवारों पर उकेरी जाएगी हिमाचली संस्कृति की झलक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की सुंदरता बढ़ाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नगर परिषद जोगिंद्रनगर पार्कों को नए रूप में विकसित करेगी। पार्कों में रंग-बिरंगी रोशनी से सजे वाटर फाउंटेन लगाए जाएंगे, वहीं दीवारों पर हिमाचली लोक संस्कृति, गद्दी समुदाय, लोक नाटी और देवी-देवताओं के चित्र उकेरे जाएंगे। पहले चरण में गांधी वाटिका को संवारने की योजना है। इसके लिए नगर परिषद ने प्रारूप तैयार कर लिया है। योजना पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे।


नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि पार्कों में रंगीन रोशनी और वाटर फाउंटेन शहर की सुंदरता बढ़ाएंगे। दीवारों पर हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने से बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी प्रदेश की लोक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि शहर के रास्तों को बेहतर बनाने के लिए लाखों रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता विपिन के अनुसार, गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। वाटर फाउंटेन का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न वार्डों में पक्के रास्तों और रोशनी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य जारी हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी मनीश चौधरी ने बताया कि पार्षदों की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें