मंडी। भारत की नामी लेमन मोबाइल कंपनी में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा मौका है। कंपनी 22 नवंबर को आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। जिसमें आईटीआई, पॉलीटेक्निकल से पास डिप्लोमा और डिग्री होल्डर जिन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेटक्ट्रोनिक्स सेक्टर पास किया हो, योग्य होंगे।
कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 18 से 26 वर्ष तक निर्धारित की है। कैंपस इंटरव्यू में हिमाचल प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी युवाओं को एक वर्ष के लिए ट्रेनिंग प्रदान करेगी। वहीं, चयनित युवाओं को कंपनी 8889 वेतनमान सहित अन्य सुविधा प्रदान भी करेगी। उधर, आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि लेमन कंपनी पहली बार आईटीआई मंडी में 22 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू करने जा रही है। आईटीआई और डिप्लोमा होल्डर कैंपस इंटरव्यू में भाग्य आजमा सकते हैं।