फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में जीविका रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। हिमोत्कर्ष साहित्य, सांस्कृतिक एवं जन कल्याण परिषद शाखा डलहौजी की ओर से डलहौजी हिल टॉप स्कूल में अंतरविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी, दो वर्गों में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी वक्तृत्व कला एवं विचार अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा की छात्रा जीविका ने प्रथम स्थान हासिल किया। डलहौजी पब्लिक स्कूल के दिवासीस ने द्वितीय जबकि डलहौजी हिल टॉप स्कूल के मनन शंकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में मेजबान डलहौजी हिल टॉप स्कूल की अर्पिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। डलहौजी पब्लिक स्कूल की रूहानी ठाकुर ने द्वितीय और पैरामाउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किहार की अन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली की अक्षरा, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के दिव्यम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा की कोमल और डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचौड़ी के आरुष जरयाल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। अंग्रेजी वर्ग में पैरामाउंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल किहार के नक्षत्र, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के अचतम गौतम, डीसीएम गुरुकुल पब्लिक स्कूल लचौड़ी की सानवी ठाकुर और पीएम कैंटोनमेंट स्कूल डलहौजी कैंट की समीक्षा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमोत्कर्ष साहित्य, सांस्कृतिक एवं जन कल्याण परिषद शाखा डलहौजी ने मेजबान विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम धवन और स्कूल प्रबंधन का प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें