फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ठंडी बावड़ी सिंचाई योजना का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह क्षेत्र के भड़याल में बन रही बहाव सिंचाई योजना में ठंडी बावड़ी से भड़याल तक का कार्य बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस कूहल के बनने से सैकड़ों किसानों को नगदी फसलों की बिजाई के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी। कूहल का निर्माण जायका और कृषि विभाग मंडी की ओर से किया जा रहा है। खंड परियोजना प्रबंधन इकाई हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना केे चरण-दो जायका के अधिकारियों ने कूहल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

खंड परियोजना प्रबंधक डाॅ. राजेश जसवाल के नेतृत्व में टीम ने कूहल के कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर स्लंप टेस्ट करवाया। कूहल का कार्य करवा रहे ठेकेदार और अन्य स्टाफ को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इसके कार्य की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. हंस राज समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें