फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढू में सब्जी लेकर जा रही जीप खाई में गिरी, दो घायल

Sun, 12 Jun 2016 06:46 PM IST
मंडी
विज्ञापन
खाई में ‌गिरी जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चैलचौक बाढू सड़क पर शनिवार देर रात एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से चालक समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सड़क तक पहुंचाया, जहां से इन्हें सिविल अस्पताल गोहर उपचार के लिए भर्ती किया गया। घायलों की पहचान गीताराम निवासी लंगोट और उदय सिंह निवासी खुमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएचओ गोहर चांद किशोर ने हादसे की पुष्टि की है। शनिवार रात को जीप नंबर एचपी 31-सी 0931 पर सब्जी लेकर गीताराम और उदय सिंह चैलचौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जीप बाढू के समीप खाई में गिर गई। रात को हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाकर इन्हें सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें