गोहर (मंडी)। देव कमरूनाग से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो जीप चैलचौक के समीप पीपलू के पास एक निजी बस से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान 22 वर्षीय साक्षी पुत्री तिलक राज, 26 वर्षीय सुनैना, 59 वर्षीय हरि चंद और 45 वर्षीय मदन के रूप में हुई है।
सभी घुमारवीं तहसील के रहने वाले हैं। घायलों को सीएचसी गोहर में प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसा स्थल पर तंग सड़क होने के कारण डडौर-चैलचौक मार्ग कुछ देर के लिए बाधित रहा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद