फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह से लौट रही जीप सड़क पर पलटी 20 घायल, 6 गंभीर

Tue, 12 Jul 2016 11:02 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पलटी जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकाघाट/रिवालसर /बल्द्वाड़ा / मंडी। ढलवान पंचायत के मुख्यालय से मंडी की ओर आ रही एक ट्राला जीप मस्यानी मोड़ के समीप पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 20 लोगों को चोटें आई हैं। छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।  
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीप में सवार लोग बल्द्वाड़ा क्षेत्र में समारोह में शरीक होने गए थे। लौटते वक्त मस्यानी मोड़ के पास ट्राला जीप अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा कर सड़क पर पलट गई। जीप में बच्चे, महिलाएं और पुरुष सवार थे। हादसे में जीप में सवार सभी लोगों को चोटें आई है। एक दर्जन के करीब घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस और निजी वाहनों के माध्यम से पहले घायलों को बल्द्वाड़ा ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को रिवालसर सीएचसी ले जाया गया। लेकिन, सीएचसी में एक भी डाक्टर न होने से घायलों को प्राथमिक उपचार भी नसीब नहीं हो पाया। इसके बाद तुरंत इन घायलों को मंडी अस्पताल ले जाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. पीएल वर्मा ने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को मंडी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। उधर, डीएसपी मदन धीमान, एसडीएम डा. सुरेश जसवाल और विधायक कर्नल इंद्र सिंह बल्द्वाड़ा अस्पताल में पहुंच कर घायलों का हाल चाल जाना। प्रशासन ने घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत देने की घोषणा की गई है। उधर, की राशि राहत के रूप में डीएसपी मदन धीमान ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें