फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंताओं ने मंडी में की आवाज बुलंद

Sun, 26 Jun 2016 07:42 PM IST
मंडी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद जेई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ मंडी जोन की बैठक रविवार को मुख्य अभियंता जोन सभागार मंडी में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता मंडी जोन के प्रधान रविंद्र शर्मा ने की। इसमें छह जुलाई को शिमला में होने वाले 16वें अधिवेशन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


रविंद्र शर्मा ने कहा कि शिमला में होने वाले अधिवेशन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बैठक में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता की पदोन्नति के नीति बनाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई।

20 साल के कनिष्ठ अभियंताओं को शीघ्र सहायक अभियंता बनाने,  पदोन्नति कोटा 45 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत करने, मोबाइल भत्ता एक हजार करने तथा अनुबंध वाले कनिष्ठ अभियंताओं को तीन वर्ष में नियमित करने, कनिष्ठ अभियंताओं को 50 प्रतिशत बैचवाइज डिप्लोमा होल्डर जेई से भरने, डिप्लोमा होल्डर सहायक अभियंता से अधिशाषी अभियंता बनने के लिए आठ वर्ष से घटाकर तीन वर्ष किया जाए। बैठक में डिप्लोमा जेई एसोसिएशन के महासचिव सुरेश कौशल, मंडी जोन महासचिव हितेश शर्मा, वित्त सचिव युवराज, वरिष्ठ उपप्रधान कुलदीप सहित सरकाघाट, धर्मपुर, करसोग, सुंदरनगर, गोहर और मंडी मंडलों के कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें