फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोहर में बढ़ता जा रहा पीलिया का प्रकोप, आठ और मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में पीलिया बेकाबू होता जा रहा है। संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी आदर्श नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ नए पीलिया ग्रस्त मरीज सामने आए हैं। इससे गोहर में पीलिया के मरीजों की संख्या 168 के पार हो गई है। राहत की बात यह है कि इसमें 119 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की पीलिया से मौत हुई है।
विज्ञापन

47 मरीज अभी भी पीलिया से जूझ रहे हैं। इनमें 6 लोग आदर्श नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर में उपचाराधीन है जबकि 41 लोगों का घर में ही उपचार चल रहा है। खंड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड़ डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि पीलिया का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। कोई भी इस वायरस से प्रभावित होता है तो लगभग 4 हफ्तों बाद उस व्यक्ति में पीलिया के लक्षण नजर आते हैं।
जल शक्ति विभाग बग्गी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से घर-घर पानी की टंकियों को साफ करने का व्यापक अभियान जारी है। जल शक्ति विभाग ने अपने स्टोरेज टैंकों में क्लोरीनेशन की है। क्लोरीनेशन से पीलिया के प्रभाव को कम किया जा सकता है। पीलिया का प्रभाव पानी को उबाल ही खत्म किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर ही पीना चाहिए। आठ पेयजल सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें