फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर पहुंचे बौद धर्मगुुरु जांगछुब नीमा रिनपोछे

विज्ञापन
रिवालसर में बौद्ध धर्मगुरु गुरु जांगछुब नीमा रिनपोछे का स्वागत करते हुए अनुयायी। स्त्रोत- जागरू
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। धार्मिक नगरी रिवालसर में राज्य स्तरीय छेश्चू मेले के लिए बौद्ध धर्मगुरु गुरु जांगछुब नीमा रिनपोछे रिवालसर पहुंचे। यहां देश-विदेश से आए बौद्ध अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मेले के दौरान गुरु रिनपोछे श्रद्धालुओं को विशेष धार्मिक प्रवचन देंगे।
विज्ञापन

प्रवचनों का क्रम मेले के अंतिम दिन तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार प्रवचनों में बौद्ध दर्शन, करुणा, शांति और सद्भाव के संदेश पर विशेष बल दिया जाएगा। रिवालसर स्थित गुरु पद्मसंभव मंदिर परिसर में उनके आगमन पर मंदिर के मुख्य लामा कुंजांग वांगचुक तथा निग्मापा मंदिर समिति के प्रधान रामेश फारका ने मंडल पूजा अर्पित कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर समिति के कार्यालय सचिव शमशेर सिंह नेगी, उपप्रधान लेखराज नेगी, महासचिव चेतन खम्पा, सह सचिव मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें