फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर पहुंचा जम्मू का मेडिसिन बोर्ड दल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आंखों की रोशनी और गंभीर रोगों के लिए रामवाण बनी काली हल्दी की खेती को लेकर जम्मू कश्मीर से मेडिसिन बोर्ड दल ने हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर का दौरा किया है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर मेडिसिन बोर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. मुदसर वाहिद की अगुवाई में 37 सदस्यीय दल तीन दिवसीय हिमाचल भ्रमण पर पहुंचा है। दल को हर्बल गार्डन के एएमओ डॉ. रविंद्र कौंडल की ओर से हर्बल गार्डन के संग्रहालय में मौजूद औषधीय पौधों की जानकारी दी गई। उनसे काली हल्दी की खेती के लाभों पर अनुभव साझा किए।
इससे पहले दल ने बैजनाथ, पपरोला के मझैरना स्थित हर्बल फार्म का निरीक्षण किया। लदरूहीं स्वयं सहायता समूह की संचालिका गीता से इस दल ने आंवला बर्फी बनाने की तकनीक हासिल की। डॉ. रविंद्र कौंडल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर जैसे गर्म क्षेत्रों में काली हल्दी की खेती के लिए किसान अग्रसर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें