फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हणोगी से पंडोह तक लगा जाम, रेंगते रहे वाहन, घंटों फंसे रहे सैलानी

विज्ञापन
हणोगी टनल में लगा लंबा जाम। यहां से वाहन रेंगते हुए सरकते रहे। संवाद
विज्ञापन
मनाली घूमने के बाद वीकेंड पर वापस लौटने लगे सैलानी, टनल के अंदर भी लंबा जाम
विज्ञापन

हनोगी से दयोड तक कुछ जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से पेश आ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। वीकेंड पर मनाली घूमने के बाद अपने अपने प्रदेशों की ओर लौट रहे सैलानियों को कई घंटे तक जाम से जूझना पड़ रहा है। बात अगर चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे और निर्माणाधीन फोरलेन की जाए तो मंडी जिला में रविवार के दिन इन दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जिले के हणोगी से पंडोह तक पर्यटकों और वाहन चालकों जाम ने ज्यादा परेशान किया। यहां वाहन चालकों पर्यटक 2 से 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे।
हणोगी टनल के अंदर भी दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला और यह जाम दवाड़ा से लेकर पंडोह डैम कैंची मोङ तक देखने को मिला। लगभग एक साल पहले हणोगी के पास नवनिर्मित फोरलेन की 5 टनलों को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। हणोगी से लेकर दयोड तक चार टनलों का निर्माण कार्य जारी है। हनोगी से दयोड तक अभी डबल लेन ही सड़क है जो कुछ जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण सिंगल लेन है। जिस कारण यह जाम देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश में इस समय पर्यटक सीजन भी पीक चला हुआ है। हिमाचल की खूबसूरत वादियों का लुत्फ लेने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी यहां पर पहुंच रहे हैं। हिमाचल के विभिन्न पर्यटक स्थलों में वीकेंड पर लाखों की संख्या में सैलानी गर्मी से राहत पाने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन वीकेंड के अंतिम दिन चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे व फोरलेन पर वाहनों के लगे लंबे जाम से पर्यटकों को कई असुविधाओं का सामना भी करना पड़ा।

हणोगी टनल में लगा लंबा जाम। यहां से वाहन रेंगते हुए सरकते रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें