फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करेंगे आईटीआई प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में अब स्ट्रीट लाइटों की खराबी परेशानी का सबब नहीं बनेगी। आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के प्रशिक्षु खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत करेंगे। इसके लिए नगर निगम के टाउन हाल में वर्कशाप बनेगी। यहां पर प्रशिक्षु खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करेंगे। यही नहीं शहर में फुटपाथ पर टूटे फूटे लोहे के जाले की भी वेल्डिंग कर इनकी हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइटों के साथ दो सौ के लगभग सोलर लाइटें हैं। इन स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रख रखाव के लिए कर्मचारियों का काफी अभाव है। इस कारण काफी परेशानी का सामना निगम को करना पड़ता है।
अब नगर निगम के अधिकारियों ने आईटीआई के कर्मचारियों के साथ मिल कर टाउन हाल में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कार्य के लिए वर्कशाप खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए निगम के अधिकारियों की आईटीआई के कर्मचारियों के साथ हाल ही में बात हुई है। इसका लाभ यह रहेगा कि जिन स्ट्रीट लाइटों को खराब समझ कर किनारे रख दिया जाता था, उन्हें मामूली दामों पर ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कौशल विकास योजना के तहत ही वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षुओं की भी सेवाएं नगर निगम लेने की योजना बना रहा है। अगर यह योजना सिरे चढ़ी तो स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा फुटपाथ पर टूटे फूटे लोहे के जालों की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
...
स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और फुटपाथ पर बार-बार लोहे के जालों के टूटने की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसमें आईटीआई के प्रशिक्षुओं की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें