जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोगिंद्रनगर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम तथा नशा मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई की प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने की। जिला कल्याण अधिकारी समीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। खंड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी।
नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। एसआई लाल चंद ने एट्रोसिटी एक्ट के प्रावधानों, कानूनी अधिकारों एवं इससे संबंधित जागरूकता पर जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और भविष्य को नष्ट करता है। संवाद