मंडी। मझवाड़ में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन कमेटी की बैठक हेमराज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शकुंतला देवी को कमेटी का प्रधान बनाया गया।
मीना शर्मा उपप्रधान, कुसुम देवी सचिव, यशोदा देवी को कोषाध्यक्ष, सुमित्रा देवी आडिटर, धर्मचंद मौदगिल, इंदु ठाकुर व अंजना शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इसके अतिरिक्त मखमली देवी, अश्वनी प्रकाश, मुरारी लाल, मनोज कुमार, अरुणांश, रोशनी शर्मा, मोहिनी, सीता, जितेंद्र शर्मा, नंद लाल शर्मा, मनीष शर्मा, उर्मिला देवी, विनोद कुमार तथा पवन को सदस्य बनाया गया। कमेटी की प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि मंदिर परिसर में होने वाली धार्मिक गतिविधियों को सभी सदस्यों के सहयोग से किया जाएगा। संवाद