फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुशू में मंडी की कांता सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 19 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय आईटीआई महिला खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन वालीबॉल व वुशू और खो-खो के मुकाबले खेले गए। वालीबॉल मुकाबले में शिमला की टीम ने चंबा को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का आगाज जीत के साथ किया। वहीं, हमीरपुर ने लहौल स्पीति को, बिलासपुर ने किन्नौर को तथा सोलन ने ऊना को सीधे सेटों में हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


खो-खो मुकाबले में कांगड़ा ने बिलासपुर तथा हमीरपुर ने लाहुल स्पिति को हराया। वुशू में मंडी की कांता सेमीफाइनल में पहुंची। वुशू के 45 किलो वर्ग मुकाबले में दूसरे दौर में कांता ने हमीरपुर की रेशमा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा सिरमौर की ममता, कांगड़ा की सविता, सिरमौर की मीनाक्षी भी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं, 52 किलो वर्ग में मंडी की प्रिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

45 किलो वर्ग के प्रथम दौर के मुकाबले में सुरेंद्र कौर ऊना, शिवानी कुल्लू, उर्मिला मंडी, अनुबाला कांगड़ा, मतता सिरमौर, भावना सोलन, सरिता लाहुल स्पिति, पूजा हमीरपुर तथा 48 किलो वर्ग में सोलन की ममता, बिलासपुर की निशा, ऊना की शमा, कांगड़ा की सविता, सिरमौर की मीना, लाहुल स्पिति की कंचन, मंडी की कांता व हमीरपुर की रेशमा ने जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें