फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी कॉलेज गेट पर छात्रों की वाहनों के चालान का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसयूआई ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन, साइंस ब्लॉक गेट को पार्किंग के लिए खोलने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के गेट पर वीरवार को छात्रों के वाहनों के चालान किए जाने का मामला प्रशासन के समक्ष पहुंच गया। एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री अंशु रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
एनएसयूआई ने ज्ञापन में कहा कि कॉलेज गेट पर छात्रों के वाहनों के चालान किए गए हैं। संगठन ने प्रशासन से स्पष्ट करने की मांग की कि चालान की कार्रवाई पुलिस प्रशासन की ओर से की गई या कॉलेज प्रशासन की ओर से। साथ ही पूरे मामले की जांच करवाने का आग्रह किया गया। छात्रों की पार्किंग समस्या को देखते हुए एनएसयूआई ने कॉलेज के साइंस ब्लॉक गेट को वाहनों की पार्किंग के लिए खोलने की मांग भी उठाई। अंशु रावत ने कहा कि छात्रों को कॉलेज आने-जाने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि साइंस ब्लॉक के सामने वाले गेट को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खोलने को लेकर प्रशासन से मांग की जाएगी। कहा कि इस संबंध में कॉलेज कमेटी के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें