फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समखेतर में सिंचाई परियोजना किसानों को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बुल्हा भड़याड़ा के समखेतर गांव की जमीन अब सोना उगलेगी। जाइका प्रोजेक्ट के तहत निर्मित 39.47 लाख की भेड़ा नाला-समखेतर बहाव सिंचाई योजना को किसानों को समर्पित कर दिया है। इस योजना से क्षेत्र के 70 किसानों की 12.80 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के जिला परियोजना प्रबंधक हेमराज वर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य गांव में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करना और कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करना है। योजना से स्थानीय किसानों को वर्ष भर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। कृषक विकास संघ समखेतर के प्रधान और सदस्यों ने बताया कि योजना से गांव में लोग बंजर भूमि में भी खेती कर सकेंगे। कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक अश्वनी कुमार, कृषक विकास संघ समखेतर के प्रधान जगदीश चंद और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विशेषज्ञ खंड चौंतड़ा ऋचा बामण ने कहा कि जाइका प्रोजेक्ट के तहत समखेतर के किसानों को करीब 40 लाख की लागत से निर्मित सिंचाई योजना समर्पित की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें