फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महादेव और जरल में शिक्षा संवाद आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में प्रधानाचार्य राजेश सैनी की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नशे के प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष गुरनाम सिंह और कार्यकारिणी के सदस्यों तथा विभिन्न विषयों के अध्यापकों ने बच्चों की बेहतरी के लिए फिट इंडिया मूवमेंट, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में चल रही पीएम पोषण योजना, व्यावसायिक शिक्षा के महत्व आदि की जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने बच्चों की बुरी आदतों से बचाव तथा उनके सुनहरे भविष्य के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की।
इधर, निहरी क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरल में शिक्षा संवाद में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशभर में दसवें स्थान पर रहने वाली बबली को बधाई दी। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें