फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जांच अधिकारी और एक अन्य पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

हवालात में आरोपी की जहर खाने से मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई
महिला से दुष्कर्म के आरोप में लिया था हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के हवालात में जहर का सेवन करने के बाद दुष्कर्म आरोपी की मौत मामले में दो पुलिसकर्मियों को विभाग ने लाइन हाजिर किया है। इसमें दुष्कर्म मामले के जांच अधिकारी और आरोपी को थाना के हवालात में बंद करने से पहले तलाशी लेने वाला पुलिसकर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन

वहीं, मामले को लेकर न्यायिक जांच भी जारी है। गौरतलब है कि सुंदरनगर निवासी एक महिला ने आरोपी बेअंत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी बरोटा डाकघर और तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद कई बार दुष्कर्म का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को 12 जून को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसी रात आरोपी ने हवालात में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत के चलते नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने 13 जून को दम तोड़ दिया था। इसके बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायिक जांच के आदेश हुए थे और इसकी जिम्मेदारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर को सौंपी गई है। एएसपी मंडी सागर चंद ने मामले में दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें