फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी पहुंचीं प्री-मानसून की बौछारें, गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
मंडी में हुई राहत की बौछार गर्मी से मिली राहत    संवाद
विज्ञापन
अब रात के समय भी बढ़ेगी गर्मी, 21 तक जिले में बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में सोमवार शाम को प्री-मानसून की बौछारों से जिला और शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भी प्रदेश में 17 से 20 जून तक प्री मानसून के पहुंचने की आशंका जताई थी। रविवार रात को मंडी शहर के साथ लगते जंगलों में आग लगने से सोमवार को सुबह दस बजे से ही लू चलनी शुरू हो गई थी। दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिन में नमी की मात्रा भी 42 फीसदी रिकॉर्ड की गई। इससे दिन में गर्म हवाएं चलने से आंखों में जलन महसूस होती रही। बाजार भी गर्मी के चलते सूना रहा। सीजन में सोमवार का दिन शाम 5 बजे तक सबसे गर्म रहा। इससे रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री से पहुंचकर सोमवार को 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे बाद प्री मानसून की बौछारें पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जून तक जिले में बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

बॉक्स
मानसून सीजन में अभी तक माइनस 76 फीसदी कम बारिश
जिले में मानसून सीजन 1 जून से 17 जून तक 18.2 एमएम बारिश हुई है। जबकि अनुमानित इस समय तक 75.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इस लिहाज से जिले में अभी तक माइनस 76 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे कई उपमंडलों में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमें भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें