फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अवैध डंपिंग, ब्लास्टिंग समेत अन्य अनियमितताओं पर जांच शुरू

Thu, 24 Apr 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर में चल रहे एनएच निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमित्ताओं की जांच करती जांच कमेटी। स्र
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा धर्मपुर इकाई ने सरकाघाट-धर्मपुर-कोटली एनएच में अवैध डंपिंग, ब्लास्टिंग, खनन और अन्य अनियमतताओं के साक्ष्य जुटाए हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने कंपनी के खिलाफ जांच शुरू करवा दी है। तहसीलदार धर्मपुर रमेश भारद्वाज की अध्यक्षता वाली टीम ने किसान सभा के साथ पाड़च्छू पुल से लेकर शिवदवाला तक खड्ड में की जा रही अवैध डंपिंग, पाड़च्छू से भेड़ी के लिए बने रास्ते की तोड़फोड़, भेड़ी, जोढन, सजयोड़ी, हुक्कल तक अवैध ब्लास्टिंग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

बुधवार को हुक्कल स्कूल के पास प्राचीन बाबड़ी, स्कूल व जोल, चली, रयोड, छेड़ व घडयाना गांवों के लिए रास्तों व सड़क के लिए पैदा किए गए अवरोध का आकलन किया। जांच टीम के साथ पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, किसान सभा अध्यक्ष रणताज राणा, देश राज, सुरजीत, अनिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कंपनी ने लौंगणी स्कूल के पास अवैध डंपिंग की। ढोला रा नाल के पास लगे कंपनी के क्रशर के लिए बिना विभागीय अनुमति से रोजाना दर्जनों बोल्डर पत्थर टिपरों में भर कर तनेहड़ और बहरी के नालों से ढोए जा रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि यह सब अवैध खनन विधायक के गांव के चारों तरफ हो रहा है और वह इसे जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं या इसमें भी उनकी और उनके कार्यकर्ताओं की भागीदारी है। हिमाचल किसान सभा ने कंपनी और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ 28 अप्रैल को धर्मपुर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। किसान सभा ने इसके अलावा कंपनी के खिलाफ एफआईआर और जनहित याचिका दायर करने का भी निर्णय लिया है। जिसमें कंपनी के साथ स्थानीय प्रशासन, एनएचएआई, वन, राजस्व व खनन विभाग को भी पार्टी बनाया जाएगा। क्योंकि यह सब अवैध कार्य उनकी मौजूदगी में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें