फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर बनेगी स्वच्छ नगर पंचायत, शुरू किया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नगर पंचायत ने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। अब सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, नालों, खाली प्लॉटों तथा अन्य जगहों पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
नगर पंचायत धर्मपुर पिछले काफी समय से क्षेत्र में जगह-जगह खुले में फेंके गए कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने में जुटी हुई है। सफाई कर्मचारियों की टीमें लगातार वार्डों में सफाई अभियान चला रही हैं, लेकिन कुछ लोगों की लापरवाही से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंके जाने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के वरिष्ठ सहायक दलेर सिंह राणा ने बताया कि धर्मपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर पंचायत बनाना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नगर पंचायत के नियमों के अनुसार कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। आम नागरिकों से आग्रह है कि वे घरों का कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें