सरकाघाट (मंडी)। आईटीआई भदरोता में 22 जनवरी को रोजगार के लिए साक्षात्कार रखे गए हैं। यहां निजी कंपनी 50 पद भरने के लिए प्रशिक्षुओं का चयन करेगी। पंजाब के कपूरथला की निजी कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेंगे।
इस दौरान फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसायों के अभ्यर्थियों के लिए एक साल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए चयन होगा। प्रतिमाह मानदेय 8309 रुपये दिया जाएगा। अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेना चाहते हैं वे अपने साथ मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं।
आधारकार्ड, दसवीं एवं 12वीं का सर्टिफिकेट, आईटीआई कोर्स का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ साथ लेकर आएं। रोजगार कार्यालय का पंजीकरण संख्या पत्र भी साथ लाएं।आईटीआई भदरोता के प्लेसमेंट सेल अधिकारी प्रवीण धीमान ने इसकी पुष्टि की है।